जनगणना 2026 के दूसरे चरण का कार्य तहसील थुनाग में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। वर्षाकाल और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए थुनाग तहसील के लिए यह अवधि निर्धारित की गई है। यह जानकारी चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार थुनाग की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में दी गई है।

जनसुविधा के लिए 17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान परिवार का कोई भी सदस्य ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन कर अपने परिवार से संबंधित 40 प्रश्नों की जानकारी घर बैठे दर्ज कर सकता है।

स्व-गणना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या सहायता की आवश्यकता होने पर तहसील कार्यालय थुनाग से संपर्क किया जा सकता है, जहां आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध करवाने की बात कही गई है।

प्रशासन ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं और जनगणना 2026 के सफल संचालन में सहयोग करें।

 

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *