सराज मंडल कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जंजैहली में आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी विदित चौधरी पहुंचे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर तथा सह प्रभारी विदित चौधरी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अपने संबोधन में सह प्रभारी विवेक चौधरी ने मंडल अध्यक्ष जगदीश रेड्डी की जमकर सराहना की और संगठन को मजबूत करने के प्रयासों की प्रशंसा की।

संगठन के भीतर असंतोष की झलक                            हालांकि कार्यक्रम के दौरान पार्टी के भीतर असंतोष की आवाजें भी सामने आईं। सराज क्षेत्र के कांग्रेस नेता चेतराम ठाकुर समर्थक , विजयपाल समर्थक तथा महेंद्र ठाकुर समर्थक व कई पुराने और जमीनी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मंडल कार्यकारिणी में स्थान न मिलने को लेकर नाराजगी जाहिर की गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि जगदीश रेड्डी के समर्थकों में यही उत्साह पंचायती राज चुनावों के दौरान दिखाई देता, तो परिणाम उनके पक्ष में हो सकते थे।

बुद्धिजीवी वर्ग की राय                                                बुद्धिजीवी वर्ग के बीच भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा रही। उनका मानना है कि वर्तमान में मंडल अध्यक्ष के साथ जुड़े कई लोग निजी स्वार्थ और दिखावे के लिए सक्रिय नजर आते हैं। चुनावी समय में यही लोग पार्टी के लिए पूरी तरह समर्पित नहीं रहते, जिससे कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ता है।

चुनावी प्रदर्शन पर सवाल                                              जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुए पंचायती राज चुनावों में जगदीश रेड्डी समर्थित जिला परिषद उम्मीदवार को केवल 1200 से 1400 के बीच मत प्राप्त हुए, जबकि इससे अधिक वोट कई निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले। यह स्थिति कांग्रेस पार्टी के लिए चिंतन और आत्ममंथन का विषय मानी जा रही है।

नेतृत्व की मौजूदगी और संदेश                                      कार्यक्रम में जिला मंडी कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर की उपस्थिति भी रही। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया।

कुल मिलाकर, जंजैहली में आयोजित यह कार्यक्रम जहां एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर संगठन के भीतर चल रही खींचतान और असंतोष को भी उजागर करता है, जिस पर पार्टी नेतृत्व को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *