बीबीएमबी ने धूमधाम के साथ मनाया 46 वां स्थापना दिवस…
शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि…
AAS 24newsपडोह,7 जुलाई…
बालक राम
बीएमबी की बीएसएल परियोजना का 46 वां स्थापना दिवस आज 7 जुलाई 2022 को पंडोह बांध स्थल पर धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता बीएसएल इंजीनियर संजीव दत्त शर्मा तथा उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने पंडोह डैम शहीदों को स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ अपनी श्रद्धांजलि दी। उन भाई वीर शहीदों को उनकी शहादत के लिए याद किया गया जिन्होंने इस परियोजना निर्माण मे अपने प्राणों की आहुति दी। उनके बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रीय धरोहर पंडोह बांध से बीबीएमबी को होने वाली आमदनी पर खुशी जाहिर की गई। जानकारी देते हुए बीबीएमबी के लोक संपर्क अधिकारी अशोक शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस टुकड़ी द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि- सलामी से किया गया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ उपस्थित बीबीएमबी के समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों और बीबीएमबी कर्मचारी की सभी यूनियनों के पदाधिकारियों द्वारा शहीदी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि द्वारा बीबीएमबी के चेयरमैन का संदेश बढ़कर सुनाया गया। जिसमें उन्होंने परियोजना में कार्यरत सभी कर्मचारियों- अधिकारियों और उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में उन्होंने आगे कहा कि पडोह डैम के डैहर पावर हाउस में वर्ष 2021 -22 के लिए निर्धारित 2917 एमयू विद्युत उत्पादन के लक्ष्य को पार करते हुए रिकॉर्ड 3110 एमयू विद्युत उत्पादन किया है। जिसकी उन्होंने सबको शाबाशी देते हुए परिश्रम ही पूजा के सिद्धांत को सफलता का प्रतीक बताया है। वही इस अवसर को यादगार बनाते हुए तथा बीबीएमबी के मुख्य उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा को पुख्ता करते हुए बीबीएमबी कार्यशाला पडोह में विभिन्न प्रकार के पौधों का पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर उप मुख्य अभियंता वी के मीणा, उप मुख्य लेखाधिकारी वी के चावला वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता सीएम शर्मा, एसपी शर्मा, प्रेम चौहान, राजेश हांडा, विवेक चोपड़ा, इंजीनियर हरि शर्मा सहित बीबीएमबी पंडो के समस्त आला अधिकारियों कर्मचारियों ने इस समारोह को चार चांद लगाने में अपना सराहनीय योगदान दिया।

इस अवसर पर डैम स्थल पर अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। वही दो डैम विस्थापित कल्याण समिति के अध्यक्ष डीआर भाटिया ने बीबीएमबी में विस्थापितों को रोजगार के लिए विशेष आरक्षण देने के लिए अपना मांग पत्र दिया। निश्चित रूप से बीबीएमबी का स्थापना दिवस जहां बीबीएमबी के लिए सबसे बड़ा दिन होता है वही पंडोह डैम विस्थापितों के लिए भी यह एक यादगार दिन है। यह दिन बीबीएमबी के विस्थापितों पर विस्थापन के दर्द को और अधिक नासूर बना देता है। आज भी पंडोह डैम विस्थापित जमीन के बदले जमीन और रोजगार के लिए बीबीएमबी प्रशासन केंद्र और राज्य सरकार की और मुक्ता के बैठे हैं। जब तक विस्थापितों को जमीन और रोजगार नहीं मिल पाता तब तक बीबीएमबी स्थापना दिवस एक छलावा मात्र है।

