AAS 24news शिमला 25 जुलाई

राजधानी के ढली क्षेत्र में सोमवार को बारिश के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भट्टाकुफर फल मंडी के पास सेब से लदे एक ट्रक ने कोहराम मचा दिया। दोपहर डेढ़ बजे के करीब ट्रक ने नियंत्रण खोया और कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहीं 8 लोग जख्मी बताए गए हैं।
एक घायल की हालत गम्भीर है और उसे उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। सेब से लदे ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ वाहनों के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि ट्रक की चपेट में आये ज्यादातर वाहन सड़क किनारे पार्क थे। इस कारण जानी नुकसान नहीं हुआ।

 

इस हादसे में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक विक्की चौहान समेत आठ लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

⚫ जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने के बाद सेब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर चलती व सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से टकरा गया। हादसे में लोक गायक विक्की चौहान और उनके परिवार को भी चोटें आई हैं। सभी आठ घायलों को आईजीएमसी शिमला में प्राथमिक उपचार दिया गया।

प्रारंभिक पड़ताल के मुताबिक ट्रक की ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ है। ढली पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। हादसे के कारण सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक के नियंत्रण खोने से हादसा हुआ है।
ट्रक (UP25 BT- 7349) सेब से लदा था। हादसे में लगभग छह लोग चोटिल हुए हैं। साथ ही कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *