सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए एक जून को मतदान करवाने के लिए सदर मंडी विधानसभा के लिए 114 पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो गई हैं जो कि देर शाम तक अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि मंडी विधानसभा में 117 पोलिंग बूथों में यह पोलिंग पार्टियां एक जून को मतदान करवाएंगी।

उन्होंने बताया कि तीन पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां चुनाव से एक दिन पहले 31 मई को रवाना होंगी। इनमें दो महिला अधिकारियों की और एक दिव्यांग मतदान अधिकारियों की है। उन्होंने बताया कि इन पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए 25 बसें लगाई गई थीं।
उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों को चुनाव से एक दिन पहले पोलिंग बूथों पर आवश्यक प्रबंध पूरे करने होंगे। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले उन्होंने सभी मतदान अधिकारियों से आग्रह किया कि वे एक जून को पूरी सजगता के साथ मतदान करवाएं। मतदान प्रक्रिया के दौरान भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि मंडी सदर विधानसभा में 59 पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग होगी। 12 पर वीडियोग्राफी, 45 पर फोटोग्राफी की जाएगी। मंडी सदर विधानसभा में 79665 मतदाताओं में है इनमें 1652 सर्विस वोटर हैं। महिला वोटर की संख्या 39932 है तथा पुरूष वोटर की संख्या 3081 है।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *