संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा व चुनाव आयोग की कथित सांठगांठ के जो आरोप लगाएं है वह पूरी तरह तथ्यों पर आधारित है। आयोग को इसकी पूरी निष्पक्ष जांच कर राहुल गांधी के सवालों का देश को उतर देना चाहिए।
आज प्रदेश कांग्रेस कार्यलय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के आरोप, फर्जी मतपत्र व वोट चोरी के तथ्यों पर आधारित एक प्रेस कांफ्रेंस के वीडियो प्रसारण के बाद प्रतिभा सिंह ने पत्रकारों के साथ एक संवाद में कहा कि राहुल गांधी के आरोप तथ्यों पर आधारित है और चुनाव आयोग का रवैया पूरी तरह से गैर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सार्वजनिक तौर पर फर्जी वोट व वोट चोरी के तथ्य उजागर करने के बाद चुनाव आयोग अपने उत्तरदायित्व से भाग रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार के भारी दबाव के चलते चुनाव आयोग इन तथ्यों के साथ उनसे शपथ पत्र देने को कह रहा हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के लोकतंत्र को बचाने व जनमत चोरी रोकने के लिये एक मुहिम शुरू की है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये सभी को एकजुट होकर जागरूक होना होगा।
उन्होंने इस दौरान पार्टी के नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की इस मुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिये कांग्रेस कभी पीछे हटने वाली नही। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से जनसमर्थन भी मांगा है।
इस अवसर पर विधायक कुलदीप सिंह राठौर, अजय सोलंकी,शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण,सेवादल चीफ अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चेंदल व अन्य पदाधिकारी,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के इस वीडियो प्रसारण को देखा।

Post Views:
455