शिमला 26 जनवरी ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश पुलिस में आईजी दक्षिणी रेंज शिमला हिमांशु मिश्रा को राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

बता दे चार अन्य पुलिस अधिकारियों रंजना चौहान,विजय कुमार शर्मा,लक्ष्मण कुमार और जगदीश चंद को भी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक घोषित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को भी बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे हिमाचल को इन पर और प्रदेश के कर्तव्यनिष्ठ पुलिस बल पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *