प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी सुरभि वर्मा ने प्रदेश में महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सदस्य बनाने को कहा है। उन्होंने जिला व ब्लॉक स्तर पर महिला कांग्रेस के विस्तार पर भी बल देते हुए कहा की सदस्यता अभियान का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए सुरभि वर्मा ने कहा कि उन्हें प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी के तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है और यह उनका पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही प्रदेशव्यापी दौर कर सभी जिलों व ब्लॉकों मेँ महिला कांग्रेस को ओर अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगी। उन्होंने प्रदेश में महिला कांग्रेस के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने का हैं।
सुरभि वर्मा ने प्रदेश महिला कांग्रेस की सभी सदस्यों से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करने व प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व निर्णयों को आम महिलाओं के बीच ले जाकर पार्टी की नीतियों से अवगत करवाने को भी कहा।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने सुरभि वर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से जो भी कार्यक्रम उन्हें दिये जाते हैं उन्हें सफलता पूर्वक पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूगोलिक परिस्थितियां कठिन व अन्य राज्यों से भिन्न है। बाबजूद इसके महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में पार्टी के सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है।
जैनब चंदेल ने बैठक में सभी महिला कांग्रेस की पदाधिकारीयों का आह्वान किया कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी अत्यचार या दुष्कर्म के खिलाफ एकजुटता के साथ आगे आकर उनकी आवाज को मजबूत करते हुए किसी भी अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ने से पीछे नही हटना हैं।
