सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा मुख्यालय भर्ती जोन अंबाला के अंतर्गत पण्डोह में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह और देश सेवा का जज्बा देखने को मिला।
आज शनिवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों से संवाद किया और भर्ती प्रक्रिया को लेकर विविध जानकारी भी प्राप्त की।

आज अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर के लिए मंडी, कुल्लू एवं लाहौल-स्पिति जिला के कुल 278 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से 1.6 कि.मी. की दौड़ में 200 युवा पास घोषित किए गए।
भर्ती निदेशक कर्नल गौत्तम निशांत ने बताया कि भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संचालित की गई। इस भर्ती रैली के लिए मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पिति जिला के कुल 2959 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। जिनमें से 2436 अभ्यर्थी रैली में शामिल हुए। आज शारीरिक फिटनेस टेस्ट एवं शारीरिक माप टेस्ट का अंतिम दिन था। इन परीक्षण को पास करते हुए 1684 अभ्यर्थी ही अंतिम मेडिकल के लिए योग्य पाए गए।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *