मेघ सिंह कश्यप(कुल्लू), 4 अप्रैल 

टेक्सी यूनियन कुल्लू की जनरल हाउस की बैठक चैयरमेन कवींद्र ठाकुर की अध्यक्षता में सपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधान व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी हुए। राजेश ठाकुर को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया और राजेश महंत को कोषाध्यक्ष बनाया गया। यह दोनों पद खाली हो गए थे। उधर प्रधान चुने जाने पर राजेश ठाकुर ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे टेक्सी यूनियन की भलाई के लिए हर संभव कार्य करेंगें।

उन्होंने कहा कि सदस्यों ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण सभी कार्य ठप पड़े थे और अब गाड़ी पटरी पर आ रही है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद यह पहली जनरल हाउस की बैठक थी और इसमें यह निर्णय लिया। उधर सभी सदस्यों ने चुने हुए प्रतिनिधयों को बधाई दी।

बता दें पूर्व प्रधान की तीन महीने पहले पैर फिसल जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी । उन्हें भी टैक्सी यूनियन के तमाम लोगों ने याद किया और कहा उनकी कमी हमें हमेशा खलती रहेगी । वह एक नेक दिल इंसान थे और टैक्सी वालों के सुख दुख में हमेशा सहयोग करते थे ।

पूर्व प्रधान के जाने के कारण लगभग 3 महीनों से प्रधान पद रिक्त था उसके उपरांत आज सभा का जनरल हाउस था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *