अपने स्वर्ण जयंती वर्ष (50 वर्ष) के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था सूत्रधार कला संगम, कुल्लू द्वारा एक भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘पहाड़ी साँझ’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 25 नवंबर, 2026 (बुधवार) को कुल्लू के अटल सदन में आयोजित होगा।

संस्था के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सांस्कृतिक संध्या सायं 5:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम में हिमाचल के सुप्रसिद्ध लोक गायक और मुख्य कलाकार पीयूष राज अपनी मधुर आवाज से समां बांधेंगे। उनके साथ ही प्रो. दीपक गौतम और धर्मेन्द्र शर्मा भी विशेष रूप से अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में प्रदेश के अन्य प्रमुख कलाकार भी मंच पर अपनी कला का जादू बिखेरेंगे, जिनमें निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

* लाल सिंह * रोजी * ट्विंकल * जीवन बुडाल * संजय पुजारी  * अर्पिता ठाकुर  * अनुष्का * करिश्मा * विजय

“नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” के सामाजिक संदेश के साथ आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में सभी कला प्रेमियों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है। सूत्रधार कला संगम, कुल्लू के अध्यक्ष व कार्यकारिणी ने समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार एवं प्रियजनों सहित इस कार्यक्रम में पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

: 78765-66647

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *