जिला मडी के खंड गपालपुर के अंतर्गत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्करी सधवाणी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंदना चड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज मान व स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।

शिविर में 16 स्वयंसेवियों ने भाग लेकर श्रमदान, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जागरूकता से जुड़े कई कार्य किए। स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ नई क्यारियों का निर्माण कर सौंदर्यीकरण किया। इसके अलावा, गोद लिए गए गांव में स्थित पारंपरिक जलस्रोत (बावड़ी) की सफाई कर ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

मुख्य अतिथि बंदना चड्ढा ने स्वयंसेवियों के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना पैदा करता है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।

प्रधानाचार्य हंसराज मान ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। शिविर का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी विनोद वर्मा तथा अमृतांजना शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ, जिन्होंने विद्यार्थियों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *