दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित हार्डवेयर प्रतिष्ठान मेसर्स ठाकर दास एंड सन्स (TDS) द्वारा स्थानीय मिस्त्री और कांट्रेक्टर भाइयों के लिए एक विशेष सम्मान एवं उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान से जुड़े लगभग 70 मिस्त्री एवं ठेकेदारों को दीपावली के उपहार भेंट कर उनके कार्य और सहयोग की सराहना की गई।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहयोगियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एसीसी गोल्ड सीमेंट का सर्वाधिक उपयोग एवं विक्रय करवाने पर श्री रोशन लाल जी को विशेष प्रोत्साहन स्वरूप 20 ग्राम चांदी भेंट की गई। वहीं, बेहतरीन प्रदर्शन के लिए श्री नारायण सिंह जी को 5 ग्राम चांदी देकर सम्मानित किया गया।

संस्थान प्रबंधन ने सभी उपस्थित कारीगरों व ठेकेदारों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में लगे ये हुनरमंद हाथ ही किसी भी संस्थान की असली ताकत हैं। उनके निरंतर विश्वास और सहयोग के चलते ही संस्थान गुणवत्तापूर्ण सामग्री ग्राहकों तक पहुंचाने में सफल रहा है।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिष्ठान की थुनाग, बगस्याड़ एवं लंबाथाच शाखाओं की ओर से सभी क्षेत्रवासियों, ग्राहकों और सहयोगियों को सुख, शांति और समृद्धि से भरी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *