राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला संगठन आयुक्त देवकीनन्दन ने बताया कि इस शिविर में 5 तहसीलों के 33 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना, प्राथमिक उपचार और नेतृत्व क्षमता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिविर में AAS 24 News के संस्थापक एवं सीएमडी (Founder/CMD) लीलाधर चौहान के पहुंचने पर जिला संगठन आयुक्त देवकीनंदन की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया। देवकीनंदन ने छात्र-छात्राओं को विशेष निर्देश देते हुए स्काउट्स एवं गाइड्स के पारंपरिक व अनुशासित अंदाज में उनका गर्मजोशी से अभिनंदन करवाया।

इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए लीलाधर चौहान ने कहा कि आयोजकों और बच्चों द्वारा बतौर मीडिया उन्हें जो मान-सम्मान दिया गया, उसके लिए वे सदा आभारी रहेंगे। उन्होंने अभिभावकों और होनहार बच्चों को संदेश देते हुए आह्वान किया कि सर्वांगीण विकास, सेवा और चरित्र निर्माण के लिए विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड कैंप में बढ़-चढ़कर अवश्य भाग लेना चाहिए।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *