कभी बेघर होकर सड़कों और जंगलों में दर-दर की ठोकरें खाने वाले ग्राम पंचायत शिकावरी के बुजुर्ग कन्हैया लाल के जीवन में अब नई खुशियां दस्तक देने जा रही हैं। मानव सेवा ट्रस्ट एवं ‘अपना घर’ वृद्ध आश्रम के प्रयासों से न केवल उन्हें नया जीवन मिला है, बल्कि अब आगामी 25 नवंबर को उनका विवाह भी संपन्न होने जा रहा है।


​सामाजिक कार्यकर्ता लीलाधर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकावरी पंचायत के निवासी कन्हैया लाल पूर्व में बेहद दयनीय हालत में थे और बेघर होकर जंगलों व सड़कों पर भटकने को मजबूर थे। उनकी इस स्थिति को देखते हुए मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं ‘अपना घर’ वृद्ध आश्रम के संचालक अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल ने आगे बढ़कर न केवल उन्हें आश्रम में आश्रय दिया, बल्कि उनके भविष्य की पूरी जिम्मेदारी भी संभाली।

​आश्रम में मिली उचित देखभाल, स्नेह और संरक्षण से कन्हैया लाल के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। अब आश्रम प्रबंधन के सहयोग से 25 नवंबर को उनकी शादी होने जा रही है। लीलाधर चौहान ने इस नेक और मानवीय कार्य के लिए ‘अपना घर’ वृद्ध आश्रम के संचालक अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास समाज के लिए एक बड़ी मिसाल है।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *