घुमारवीं में विकास कार्यों तथा मानसून मौसम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मानसून मौसम को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध पूर्ण कर लिया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। राजेश धर्माणी आज घुमारवीं में एसडीएम तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक के दौरान बोल रहे थे।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून मौसम के दौरान सड़कों, रास्तों, नदी-नालों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी उचित प्रबंध समयबद्ध सुनिश्चित कर लिए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भारी बरसात के कारण अवरुद्ध होने वाली सड़कों की तुरंत बहाली सुनिश्चित बनाने के लिए आवश्यक मशीनरी तैनात करने को भी कहा ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने राजस्व, बिजली, जलशक्ति सहित अन्य सभी अहम विभागों को मानसून मौसम के दौरान अलर्ट मोड पर तैनात रहने के भी निर्देश दिए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने को भी कहा ताकि प्रभावितों को समय पर राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को तय समय अवधि में इन्हें पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

इस मौके पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया। शेष समस्याओं के जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।

बैठक में एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोज सहगल, अधिशाषी अभियंता दीपक सुरेहली तथा सहायक अभियंता अनुज पराशर भी मौजूद रहे।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *