अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मामलों के सह-प्रभारी विदित चौधरी ने कुल्लू प्रवास के दौरान मंडी में स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मंडी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विदित चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। एक अनौपचारिक संवाद के दौरान संगठन के ढांचे को सुदृढ़ करने और आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विदित चौधरी ने आपसी समन्वय, संगठनात्मक एकजुटता और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि जनता से पार्टी का जुड़ाव और अधिक गहरा हो सके।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक शर्मा, नगर निगम मंडी की पार्षद नरबदा मोहन, पूर्व पार्षद योगराज, पूर्व प्रधान एवं पार्षद प्रत्याशी विनोद कुमार, कांग्रेस नेत्री गीतांजलि शर्मा, गौरव शर्मा, तेज राम चंदेल, हितेश्वर सिंह, विनय कुमार, महेश कुमार, पंचायती राज अध्यक्ष विनय शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अंकुश मोहन और मयंक सहित कई स्थानीय कांग्रेसजन मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *