सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास माता बाला सुन्दरी, प्रियंका वर्मा ने आज श्री महामाया बालासुंदरी माता मंदिर त्रिलोकपुर में परिवार सहित विधिवत रूप से पूजा -अर्चना व हवन यज्ञ कर चैत्र नवरात्र मेले का शुभारंभ किया तथा जिला वासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आज से 02 अप्रैल, तक आयोजित होने वाले इस चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में 3000 हजार दिपों को प्रकाशित कर महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि माता बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में हिमाचल से ही नहीं, बल्कि हरियाणा सहित अन्य राज्य से भी बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए आते है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा हेतू मेला स्थल व आस पास के क्षेत्र में उचित कानून व्यवस्था की गई है।

पुलिस तथा होमगार्ड जवानों सहित मंदिर न्यास समिति के सुरक्षा कर्मियों को मेले के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए रखने के आदेश दिए गए है।
उन्होंने बताया कि मेला के दौरान प्राथमिक उपचार व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के अतिरिक्त आपातकालीन स्थिति के लिए एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
इसके उपरान्त उन्होंने मेला स्थल व परिसर में साफ सफाई, पेयजल तथा बिजली की सप्लाई की उचित व्यवस्था इत्यादि प्रबंधो का भी जायजा लिया तथा मेला अधिकारियों को मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा उनकी सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को भी कहा।
उपायुक्त ने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्घालुओं से साफ-सफाई, शांति व अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी द्विज गोयल, सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी नाहन डाॅ• अंजलि गर्ग,एसडीएम नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास राजीव सांख्यान, सहायक प्रबंधक मेला समिति विजय पाल सहित मन्दिर न्यास त्रिलोकपुर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *