हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन पूर्व अध्यक्ष/प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव व सराज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चेत राम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में राज्य उपाध्यक्ष (संगठन) नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर है और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

नियुक्ति के पश्चात आज चेत राम ठाकुर ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने Pratibha Singh (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद, मंडी), Sukhvinder Singh Sukhu (मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश) , वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तथा Vikramaditya Singh (लोक निर्माण विभाग मंत्री) से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की।

चेत राम ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर अन्य नवनियुक्त पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
👉 उनकी नियुक्ति को लेकर सराज क्षेत्र सहित पूरे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
