जनसंपर्क अभियान के दौरान सुनीं स्थानीय लोगों की समस्याएं

सुनील शर्मा बिट्टू का हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। शनिवार और रविवार को भी उन्होंने हमीरपुर शहर के कई निकटवर्ती क्षेत्रों का दौरा करके आम लोगों की समस्याएं सुनीं और इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा साढे तीन वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी भी दी।

 

उन्होंने नगर निगम के वार्ड नंबर-4 के अंतर्गत विकासनगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष हैंडपंप और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित समस्याएं रखीं सुनील शर्मा बिट्टू ने इन सभी समस्याओं के अतिशीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं मंजूर की हैं। इनमें हमीरपुर बाईपास पर प्रदेश के सबसे बड़े बस अड्डे का निर्माण, वर्तमान बस अड्डे की जगह सिटी सेंटर का प्रस्ताव, नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण, जसकोट में हैलीपोर्ट, सलासी में जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर का कार्यालय भवन और कई अन्य बड़ी परियोजनाएं शामिल हंै। सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि विकासनगर और इसके आस-पास के क्षेत्र में भी विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे यह सारा क्षेत्र एक आदर्श एवं सुनियोजित शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित होगा।
इससे पहले, विकासनगर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लाॅक कांगे्रस अध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष शारदा कौंडल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियार सिंह, केसी भाटिया, राकेश कुमार, पंकज, कित्ता राम, विमला देवी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *