सराज की लाइफलाइन मानी जाने वाली जंजैहली-छतरी-राणाबाग और जंजैहली-बिलागाड़-गाड़ागुसैनी सड़कों को केंद्रीय सड़क निधि (CRIF) की डीपीआर में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। इस सिलसिले में जिला परिषद सदस्य रोहित ठाकुर ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
रोहित ठाकुर ने बताया कि मुख्य मांग में दोनों प्रमुख संपर्क मार्गों को CRIF प्रोजेक्ट में जोड़कर क्षेत्र में बेहतर और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना।
उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए अगले चरण में इन सड़कों को परियोजना में शामिल करवाने का ठोस भरोसा दिया।
क्षेत्र के लोगों के अनुसार सड़कों के बनने से सराज के दर्जनों गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को ज्ञापन देते जिला परिषद सदस्य रोहित ठाकुर
