सराज के बागाचनोगी चोहट गांव में रविवार सुबह गैस सिलेंडर रिसाव के चलते भीषण अग्निकांड हो गया। इस हादसे में दो ग्रामीणों के दो-मंजिला स्लेटपोश मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए।
पटवारी द्वारा प्रस्तुत मौका रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 27 सितंबर सुबह करीब 11:30 बजे हुई। आग लगने के कारणों में गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव होना बताया गया है।
हादसे की चपेट में गंगाराम पुत्र मंगलू निवासी चोहट, इनका दो-मंजिला स्लेटपोश मकान, जिसमें कुल 6 कमरे थे, पूरी तरह जल गया।
योगराज पुत्र गंगाराम, निवासी चोहट, इनका भी दो-मंजिला स्लेटपोश मकान, जिसमें कुल 6 कमरे थे, आग की भेंट चढ़ गया।
दोनों मकानों के कुल 12 कमरे आग की लपटों में पूरी तरह स्वाहा हो गए।
70 लाख के नुकसान का आकलन, प्रशासन ने दी फौरी राहत
पटवारी द्वारा मौके पर किए गए निरीक्षण के अनुसार, इस अग्निकांड में दोनों मकानों का कुल आकलित नुकसान लगभग ₹70,00,000/- (सत्तर लाख रुपये) हुआ है।
इस घटना की पुष्टि करते हुए तहसीलदार थुनाग जितेंद्र सिंह मीडिया कोजनकारी सांझा करते हुए बतया कि घटना के तुरंत बाद प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार बागाचनोगी रमेश कुमार और पटवारी रणजीत सिंह ने मौके का मुआयना किया।
दोनों प्रभावित परिवारों को ₹10,000–₹10,000 कुल ₹20,000 की फौरी तत्कालिक राहत और जरूरी सामान प्रदान किया गया।

