सदर मंडी विधानसभा क्षेत्र के सैन अलाथु गांव में महिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मंडी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजय कुमारी, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष पदमा गुलेरिया तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को हिमाचली टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि महिला शक्ति कांग्रेस संगठन की मजबूत रीढ़ है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना किसी भी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती नहीं मिल सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे आम जनता की समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जा सकेगा।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने के साथ-साथ क्षेत्र के जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर महिला कांग्रेस पदाधिकारी रजनी ठाकुर, वार्ड सदस्य रेणुका, पूर्व प्रधान उषा देवी, स्थानीय महिला मंडल की सदस्य और भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

By Leela Dhar Chauhan

LeelaDhar Chauhan (9459200288) MD/Chief Admin AAS 24news email-leeladhar9@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *